DUSU छात्र संघ चुनाव : काउंटिंग में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर आगे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है।

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। डूसू चुनाव का पहला रुझान आ गया है। सभी तीन पदों पर एबीवीपी आगे चल रही है।

4 केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में हो रही है

वहीं डूसू चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में हो रही है। डूसू चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों पर ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को मैदान में उतारा, जबकि एनएसयूआई की ओर से विजय शंकर मीणा उम्मीदवार हैं। वहीं, वाम छात्र संगठनों ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की।

कौन आगे और कौन पीछे?

अध्यक्ष

यश डबास (एबीवीपी)- 1305

विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 1191

उपाध्यक्ष

ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 865

वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 242

इंडस्ट्रीज- दीपांशु शौकीन- 1391

सचिव

रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 909

नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 450

संयुक्त सचिव

लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-938

गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 698

विशेष यादव (एसएमसी)- 996