सीओ-आरओ कलम बंद हड़ताल पर, आज 537 अंचलों में काम ठप

राज्य के सभी 38 जिलों के 537 अंचलों में सोमवार को लोगों के जमीन संबंधी कोई काम नहीं होंगे। सीओ/आरओ दिन भर कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 02, 2026, 7:43:00 AM

राज्य के सभी 38 जिलों के 537 अंचलों में सोमवार को लोगों के जमीन संबंधी कोई काम नहीं होंगे। सीओ/आरओ दिन भर कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। वहीं राजस्वी कर्मचारी बीते 11 फरवरी से ही हड़ताल पर हैं। अंचल कार्यालयों का पूरा दारोमदार इन 3 अधिकारी कर्मियों पर ही रहता है। होली बाद शुक्रवार से सभी अंचल कार्यालयों में काम पूरी तरह ठप होने के आसार हैं। 

एक तरफ राजस्व कर्मियों की हड़ताल 19 दिनों से जारी है तो सीओ आरओ ने भी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। सीओ-आरओ ने सरकार पर समझौता लागू नहीं करने का आरोप लगाया है तो राजस्व कर्मियों ने 9 महीनों से समझौता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। बिहार राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि यह लड़ाई संवर्गीय अस्तित्व की है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सचिव राहुल ने कहा कि 'हमारी योग्यता कम से कम "स्नातक" है। पर सरकार सुध नहीं ले रही।