पटना : बिहार विधान परिषद ( MLC) चुनाव के नतीजे आने से पहले ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह के सरकारी आवास पर मिठाई और खाने की दूसरी चीजें तैयार की जा रही हैं। घर पर टेंट भी लगाया जा रहा है। अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया था और जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया था। अब 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
JDUविधायक अनंत सिंह ने कहा- जीत के बाद मिठाई देना आम बात है
जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जीत के बाद मिठाई देना आम बात है। जनता आएगी तो उसका नाश्ता-पानी कराया जाएगा। चुनाव से पहले जश्न पर उन्होंने कहा कि जो नियम-धर्म है, वह तो हम करेंगे ही। हम पहले ही चुनाव जीत चुके हैं। जीत के दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वोट दुकान में नहीं मिलता है, जनता भगवान है और हमें उस पर पूरा भरोसा है। अनंत सिंह इस चुनाव में पटना स्नातक सीट से अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ थे और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उनका दावा है कि चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी की जीत पक्की है।