मंत्री बनने पर निशांत और विजय सिन्हा को सीएम सम्राट ने क्या कहा ? नीतीश कुमार भी बोले

बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने पर सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 07, 2026, 6:14:00 PM

बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने पर सीएम  सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है।  

विजय सिन्हा और निशांत कुमार के मंत्री पद की शपथ लेने पर सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-बिहार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का व्यापक राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकासोन्मुख दृष्टिकोण निश्चित रूप से बिहार को प्रगति एवं सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी तथा विकसित राज्य के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा है- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के मंत्रिमंडल विस्तार पर हार्दिक शुभकामनाएं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीय मंत्रियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में सभी माननीय मंत्रीगण जनकल्याण एवं विकास कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे तथा बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आज दोपहर बिहार सरकार के 32 मंत्र‍ियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी, जदयू, LJP रामविलास, HAM और RLM कोटे के मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में हुआ। बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना पहुंचे थे। यहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ और एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ। पटना के गांधी मैदान में भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह का मुख्‍य आकर्षण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे न‍िशांत कुमार का शप‍थ लेना भी रहा। बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने आखिरकार मंत्री पद की शपथ ली। 

बताते चलें कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।