Upchunav Results: ममता-कांग्रेस को झटका, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, तमिलनाडु में विजय का जलवा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। असम के नगांव लोकसभा सीट जबकि पश्चिम बंगाल के रेजीनगर और नंद्रीग्राम से बीजेपी आगे है। वहीं तमिलनाडु की दो सीट पर टीवीके आगे चल रही है।

श्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं। असम के नगांव लोकसभा सीट जबकि पश्चिम बंगाल के रेजीनगर और नंद्रीग्राम, तमिलनाडु  की दो सीट मदुरन्थकम और धारापुरम जबकि पुडुचेरी में थट्टनचावडी सीट पर वोटों की गिनटी हो रही है। असम के नगांव सीट कांग्रेस के पास है जो कि अब बीजेपी के खाते में जाती हुई दिख रही है। पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों पर बीजेपी आगे है। वहीं तमिलनाडु की दोनों सीटों पर टीवीके की पार्टी आगे चल रही है। जबकि पुडुचेरी की सीट  एनडीए के खाते में चली गई है। इन छह सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इनमें पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट शामिल है।

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार हसीरानी रथ की बढ़त करीब 81,000 वोटों तक पहुंच गई है। यहां कांग्रेस दूसरे और CPI तीसरे स्थान पर है।  ISF चौथे और डेमोक्रेटिक तृणमूल पांचवें स्थान पर है। वहीं, रेजिनगर में BJP उम्मीदवार सखारोव सरकार 31,724 वोटों से आगे हैं।  यहां AJUP दूसरे, कांग्रेस तीसरे, CPM चौथे और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पांचवें स्थान पर चल रही है। 

असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP की बढ़त और बड़ी हो गई है।  चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक BJP उम्मीदवार देवाशीष शर्मा 75,248 वोटों से आगे हैं, जबकि AIUDF उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल पीछे चल रहे हैं। अब तक 3,25,141 वोटों की गिनती हो चुकी थी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, देवाशीष शर्मा को 1,81,017 वोट मिले हैं। वहीं, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1,05,769 वोट मिले. शर्मा 75,248 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है। NDA के साथ गठबंधन में शामिल AINRC के अशोक आनंद को कुल 13,358 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनयगम को 4,876 वोट मिले। अशोक आनंद ने विनयगम को 8,482 वोटों के अंतर से हराया। 

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर AIADMK ने तीन राउंड की गिनती के बाद बढ़त बना ली है। वहीं, मदुरांतकम सीट पर TVK आगे चल रही है। यहां AIADMK ने DMK को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। धरपुरम सीट पर नौवें राउंड की गिनती के बाद TVK को 24,047 वोट मिले हैं। AIADMK 21,935 वोटों के साथ दूसरे और DMK 19,972 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है। मदुरंतकम सीट पर चौथे राउंड के बाद TVK 15,509 वोटों के साथ आगे है, जबकि DMK को 11,187 और AIADMK को 9,691 वोट मिले हैं।