हनीमून पर पति को मारने की आरोपी सोनम को बडा झटका, रद्द हुई जमानत

सोनम रघुवंशी की जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने यह आदेश मेघालय सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गयी याचिका के बाद दिया। राज्य सरकार द्वारा यह आशंका जतायी गयी थी कि जमानत मिलने के बाद आरोपी के विदेश भागने से इंकान नहीं किय

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 23, 2026, 12:39:00 PM

राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली से बडी खबर है। यहां अपने पति की हत्या करने वाली सोनम रघवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सोनम पर हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने का आरोप है। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की मिली जमानत को रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने सोनम को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तीन सप्ताह का वक्त दिया है।

मिली खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा था कि सोनम रघुवंशी को जमानत मिलना उचित नहीं है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राज्य सरकार की तरफ से दलील दी थी की जमानत आदेश एक तकनीकी आधार पर मिला। इस प्रकार जमानत बरकरार रखना उचित नहीं होगा। तुषार मेहता ने गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज में एक कानूनी धारा का नंबर टाइप करने में त्रुटि हुई थी यह बात भी अदालत से कही थी। उनका यह भी कहना था कि इतनी छोटी तकनीकी गलती के आधार पर आरोपी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। अदालत में उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई थी कि अगर जमानत जारी रहती है तो आरोपी के फरार होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

वही पिछली सुनवाई के दौरान सोनम रघुवंशी के वकील के सामने सुप्रीम कोर्ट ने दो विकल्प भी रखे थे। तब अदालत ने पूछा था कि क्या सोनम खुद सरेंडर करेगी या अदालत उनकी जमानत रद्द करने पर फैसला सुनाए। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई में जमानत रद्द करते हुए सोनम रघुवंशी को तीन सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का निर्देश दिया। हालांकि सुनवाई के दौरान सोनम के वकील ने जमानत को बनाए रखने की मांग की थी और कोर्ट के सामने कई तर्क भी रखे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मामले में 94 गवाह बनाए गए हैं लेकिन केवल चार गवाहों के ही बयान दर्ज हुए हैं। यह भी जानकारी दी थी कि इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। कड़ी शर्तों के साथ सोनम को जमानत मिली थी। बचाव पक्ष ने अदालत को यह भी कहा था कि सोनम सभी शर्तों का पालन कर रही है और उनके फरार होने की आशंका नहीं है। 

बता दे कि यह मामला तब अचानक देश में चर्चा के विषय बन गया था, जब शादी के कुछ ही वक्त के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर के निवासी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या हो गई थी। राजा रघुवंशी हनीमून पर वहां गए हुए थे। इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसकी प्रेमी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।