PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ

फ्लाई दुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की दुनिया भर में तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली : फ्लाई दुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मछार की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा हीरो बताया है।

PM मोदी ने स्मित माछर की पत्नी से फोन पर की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित माछर की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

स्मित माछर की राष्ट्रपति द्रौपदी ने की तारीफ

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि देश को कैप्टन स्मित माछर पर गर्व है। उनकी वीरता और मुश्किल समय में सूझ-बूझ ने हम सभी का दिल जीत लिया है। गंभीर खतरे के बीच बुरी तरह घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने मुकाबला किया - नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला...जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली। इनमें इजरायली नागरिकों के साथ दूसरे देशों के लोग भी शामिल थे। इस भारतीय पाइलट पर हमें गर्व है।

भारतीय कैप्टन स्मित माछर को एक 'हीरो' - डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान सह-पायलट के हमले का सामना करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित माछर को एक 'हीरो' बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पाइलट पर सभी को गर्व होना चाहिए।