यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत से हर कोई हैरान है। महज 38 साल की उम्र में बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके मृत होने की पुष्टि की। डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित किए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। छोटे भाई की मौत की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव तुरंत सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। छोटे भाई की मौत से अखिलेश यादव बेहद दुखी दिखे। भाई को याद उन्होंने बड़ा ही भावुक कर देने वाला बयान दिया है।
प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है। बहुत दुख है। वह नौजवान था। बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति और जीवन में आगे बढ़ना चाहता था। वह बहुत अच्छा लड़का था, जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था। बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा।
अखिलेश ने आगे कहा कि स्वाभाविक है कि जो कानूनी कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे। आज की तारीख को मैं नहीं बदल सकता हूं। लगभग 2 महीने पहले मेरी मुलाकात हुई थी। उस समय भी मैं यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो। अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ। कभी-कभी फाइनेंशियल कारोबार में जो नुकसान होता है, उसे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है।
दरअसल प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं। प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।सैफई स्थित यादव परिवार के पैतृक आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के अधिकांश सदस्य लखनऊ रवाना हो गए हैं। इटावा और सैफई क्षेत्र में भी शोक का माहौल देखा जा रहा है।
बता दें कि राजनीति से दूर प्रतीक यादव अपने व्यवासायिक जीवन में व्यस्त रहते थे। लखनऊ में उनके अपने जिम हैं साथ ही खुद फिटनेस ट्रेनर भी थे। उनका राजनीति से कोई नाता नहीं रहा।अपने परिवार की राजनीतिक बैकग्राउंड से दूर, प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के लंदन स्थित लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था। प्रतीक यादव फिटनेस फ्रीक थे. लखनऊ में उनके जिम का बिजनेस भी है। उन्हें जिम करने और फिट रहने का बहुत ज्यादा था।