देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में हैदराबाद में दो दिवसीय कुमकुमार्चन महायज्ञ प्रारंभ हो गया है। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ला ने महायज्ञ का उद्घाटन किया। इस दौरान युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह भी मंचर पर मौजूद रहे। देश की प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत माता और ग़रीब वर्ग के समग्र विकास के लिए इस महायज्ञ देश के हर जिला में आयोजन होगा। उनका कहना था कि भारत वर्ष 2014 के बाद मजबूत हुआ।
वहीं तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी लगातार सनातन धर्म और लोक कल्याण के ध्येय से अच्छा काम कर रहे हैं। देश की तरक्की हेतु सबको मिलकर काम करना है। सबको राष्ट्र कल्याण हेतु खूब करना है।
युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने कहा की वर्ष 2047 से पहले भारत मां के समृद्धि के लिए सबको आगे आना होगा। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं का आगमन महायज्ञ में दिख रहा है।