नीट पेपर लीक के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के असरदार विरोध प्रदर्शन के बाद अब अब एक और नया खिलाड़ी E20 जनता पार्टी मैदान में आ गया है। सोशल मीडिया पर E20 जनता पार्टी सुर्खियों में है। CJP के विरोध प्रदर्शन से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब इस नई संगठन ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की नीति (E20) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
E20 जनता पार्टी की ओर से मांग की जा रही है कि ग्राहकों को 100% पेट्रोल खरीदने का विकल्प दिया जाए। साथ ही पार्टी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग भी की है। सोशल मीडिया पर E20 जनता पार्टी नाम से चल रहे डिजिटल अभियान ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर E20 के साथ-साथ 100% शुद्ध (एथेनॉल-फ्री) पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए। ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला ले सकें। साथ ही, पार्टी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग भी की है।
E20 जनता पार्टी की मांग क्या है ?
E20 जनता पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया कैंपेन की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं
हर पेट्रोल पंप पर E20 पेट्रोल के साथ 100 प्रतिशत इथेनॉल-फ्री पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराया जाए
वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार फ्यूल उपलब्ध कराया जाए
आम नागरिकों पर किसी एक तरह के फ्यूल का विकल्प जबरन न थोपा जाए
वाहन मालिकों को अपनी जरूरत के अनुसार फ्यूल चुनने की आजादी दी जाए
E20 पेट्रोल और इसके प्रभाव को लेकर सरकार और संबंधित संस्थाओं की ओर से पूरी पारदर्शिता बरती जाए
E20 जनता पार्टी कोई संगठन या रजिस्टर्ड पार्टी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर बनाया गया हैंडल है। ये एक तरह का डिजिटल कैंपेन है जो उन लोगों द्वारा शुरू किया गया है। कैंपेन से जुड़े लोगों का कहना है कि असली मुद्दा यह है कि उपभोक्ताओं को फ्यूल चुनने का अधिकार मिले और E20 नीति के प्रभाव को लेकर पारदर्शी चर्चा हो। जो मानते हैं कि देशभर में E20 पेट्रोल को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों के पास 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी होना चाहिए।
E20 जनता पार्टी के इस सोशल मीडिया हैंडल से तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। कुछ ही समय में X और Instagram पर बड़ी संख्या में लोग इस डिजिटल कैंपेन से जुड़ गए। बीते कल इसके 'X' हैंडल पर तकरीबन 13,000 से ज्यादा फॉलोवर थे जो आज ख़बर लिखे जाने तक बढ़कर तकरीबन 45 हजार से ज्यादा हो चुका है। वहीं इंस्टाग्राम पर बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कल तक इसके इंस्टा हैंडल पर 8,800 फॉलोवर थें, जो अब तक बढ़कर 1.44 लाख तक पहुंच चुके हैं।
बता दें कि E20 पेट्रोल को लेकर शुरू हुए इस डिजिटल कैंपेन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि ई20 जनता पार्टी की शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में हुई है। सोशल मीडिया पर E20 फ्यूल को लेकर तमाम मीम्स, व्यंग और शिकायत भरे पोस्ट इस हैंडल द्वारा किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया हैंडल से बताया गया है कि यह किसी पार्टी की नहीं, जनहित की बात है। आओ मिलकर आवाज उठाये, एथनॉल नीति पर सरकार से सवाल करे। इसके साथ इस कैंपेन ने 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान किया है, जिसमें टैक्सी यूनियन की तरफ से संसद घेरने की बात कही गई है।