नई दिल्ली : विपक्ष ने निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष शुक्रवार यानी दो अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुंबई में प्रोटेस्ट के लिए तैयार है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी और इस्तीफा न देने पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर के आसपास के 11 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर अटैक कर रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई राजनीतिक पार्टियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से नई दिल्ली इलाके में बीएनएस की धारा 163 लगी हुई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पूरे इलाके में किसी भी तरीके के प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है। जंतर मंतर पर अंदर जाने की इजाजत फिलहाल किसी को नहीं दी जा रही है।
CJP ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है
सीजेपी ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। अभिजीत दीपके ने इस पर कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन शुरू हो रहा है। देशभर में आंदोलन करेंगे। इसके बाद जंतर-मंतर पर बैठेंगे और जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञानेश गद्दार हैं। 2025 की एसआईआर की सूची को फ्रीज किया जाए। कोई भी चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाए, वह पारदर्शी होना चाहिए। 13 करोड़ जिन मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं, वे सभी सड़क पर उतरेंगे।