कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर एक बार एलान किया है। इस बार का एलान शांतिपूर्ण मार्च से जुडा हुआ है। पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पार्टी आगामी पांच सितंबर को नयी दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च करेगी। पार्टी ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीजेपी का कहना है कि गत 25 जुलाई को सरकार की ओर से किए वादों के बाद पूरे में चल रहे युवा विरोध प्रदर्शनों को भरोसे के साथ वापस लिया गया था। अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया है। 5 सितंबर को इसी के विरोध में मार्च निकाला जाएगा। सीजेपी के अनुसार, शांतिपूर्ण मार्च नयी दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होगा। प्रदर्शनकारी यहां से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर आगे बढ़ेंगे। पार्टी ने इसे शांतिपूर्ण विरोध के तौर पर आयोजित करने की बात कही है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों, युवाओं और युवा संगठनों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
सीजेपी ने बताया कि मार्च का नेतृत्व नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के परिवार करेंगे। इन परिवारों के साथ छात्र और युवा संगठन भी मार्च में शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर से युवा नागरिकों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी ने कहा कि 25 जुलाई के बाद देशव्यापी युवा विरोध प्रदर्शनों को सद्भावना और भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था।