पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत

बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और राज्यमंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचने पर बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भव्य स्वागत किया।

बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और राज्यमंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचने पर बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत हर वर्ग के लोगों ने किया। इनमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इससे पहले पटना से कोलकाता पहुंचने के क्रम में कई रेलवे स्टेशनों पर उनका पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पप्पू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर छोटू सिंह ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने एनडीए का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि कोलकाता प्रवास के दौरान वे तीन दिनों तक अपने समर्थकों और सहयोगियों से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद इंतजार, बंगाल के युवा भाजपा नेता विशाल खटीक, समाजसेवी लक्की भाई, साथ ही नाजनीन बेगम, नुसरत परवीन, इलरखा सहिता बानो, तन्नी, बबलू, सोनू, बाल बाबू, सुरेंद्र सिंह, परवीन सहित बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

वहीं आयोजित एक समारोह के दौरान मोहम्म द इंतजार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा, संगठन और आपसी सहयोग की भावना को आगे भी इसी प्रकार मजबूत किया जाएगा। छोटू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।