फिल्म स्टार यश के फैंस का लंबे वक्त से उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर के लॉन्च होने का इंतजार था। अब वह इंतजार खत्म हो चुका है। इस फिल्म में एक बार फिर से यश दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात तो यह है कि इस बार यश सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आएंगे। इस ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग-अलग भूमिका में नजर आ रही हैं।
अभी तक की जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर बेस्ड है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से मांफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। क्या कहानी इन दोनों के बीच, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। फिल्म की ट्रेलर 4 मिनट 48 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत में बाप-बेटे की बातचीत होती है, इसके बाद कियारा आडवाणी की इंट्री होती है। फिल्म के ट्रेलर में एक एक करके अहम किरदारों की इंट्री होती है। ट्रेलर के अंत में रूमी का किरदार बड़ी ही खतरनाक एंट्री लेता है। पूरे ट्रेलर में दमदार एक्शन और खून-खरबा दिखाई दे रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगामी 26 अगस्त को यह फिल्म रिलीज हो सकती है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं। वहीं इसमें यश लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जो कि राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा 'नादिया' का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं, तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, इस फिल्म में नयनतारा, रुक्मिणी वसंत सहित और भी कालाकार फिल्म में देखने को मिलेंगे।