तेज प्रताप यादव के फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस के फेवरेट तेजू भैया रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही टीवी एक्टर करण पटेल ने भी अचानक शो से विदाई ले ली है। वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे 'राइज एंड फॉल 2' में तेज प्रताप यादव खूब धमाल मचा रहे थे। उनका मस्तीभरा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। शो में तेजू भैया की विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा संग रोमांटिक केमिस्ट्री सुर्खियों में है। इस बीच तेज प्रताप के अचानक शो छोड़ने से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप यादव के बाहर होने की वजह राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियां बताई जा रही हैं। वहीं टीवी एक्टर करण पटेल को मेडिकल कारणों से शो छोड़ना पड़ा। बताया जा रहा है कि राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते तेज प्रताप को शो से बाहर होना पड़ा है। वहीं करण पटेल ने शो छोड़ा नहीं है, बल्कि मेडिकल कारणों से उन्हें बाहर होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर डायबिटिक हैं और उन्हें समय-समय पर इंसुलिन लेने के साथ कई दवाइयां भी लेनी पड़ती हैं। शो के बिजी शेड्यूल का उनकी सेहत पर असर पड़ रहा था।
आपको बता दें कि राइज एंड फॉल 2' के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, अगर कोई कंटेस्टेंट अपनी मर्जी से शो छोड़ता है तो उसे दो करोड़ रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने अपनी इच्छा से गेम छोड़ने के बजाय अलग-अलग परिस्थितियों के कारण शो से बाहर हुए हैं। इसलिए इस मामले में यह नियम लागू नहीं हुआ।
बता दें कि तेज प्रताप यादव के 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। तेज प्रताप ने भी शो में धमाल मचाया। तेज प्रताप का मस्तीभरा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा था। शो में तेज प्रताप को उनके साथी कंटेस्टेंट्स काफी पसंद करते थे और वह शो के पहले 'अल्टीमेट रूलर' भी बने थे। शो में तेजू भैया की विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा संग रोमांटिक केमिस्ट्री सुर्खियों में रही। इस शो में हुई बॉलीवुड थीम पार्टी में तेज प्रताप यादव, इरीना को बांहों में लेकर रोमांटिक डांस करते हुए दिखे थे। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही रही थी।