अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन धमाल मचा रहा है। भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव 'राइज एंड फॉल 2' में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। शो में एक बार फिर तेज प्रताप का मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है। अब 'राइज एंड फॉल 2' का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरला हो रहा है। जहां बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर सारा गुरपाल डांस करती नजर आ रही हैं।
दरअसल राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में लिफ्ट मोहतरमा द्वारा अनाउंसमेंट की जाती है। जहां कहा जाता है कि आज यहां होगा इस सीजन का पहला राइज। तेज प्रताप जी अब वक्त है फैसला लेने का। इसके बाद सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर डांस करती हैं और तेज प्रताप की गोद में बैठ जाती हैं।
सारा गुरपाल का रोमांटिक डांस देखकर वहां बैठे सभी लोग हैरान रह जाते हैं। सारा ने तेज प्रताप को क्यूटी भी कहा। ये सब देखकर स्वरा भास्कर शरमा कर अपना मुंह छिपा लेती हैं। प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि एपिसोड में पेंटहाउस में जाने के लिए वर्कर को ऑडिशन देना पड़ेगा। तेज प्रताप को जिसका ऑडिशन पसंद आएगा।उस वर्कर को पेंटहाउस में आने का मौका मिलेगा।
बता दें कि 'राइज एंड फॉल 2' में अपनी एंट्री से ही तेज प्रताप यादव ने धमाल मचा दिया है। शो के पहले ही हफ्ते में उन्होंने 'अल्टिमेट रूलर' बनकर इतिहास रच दिया है। अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में तेज प्रताप ने खुद को 'बरगद के पेड़' से तुलना की थी, कहते हुए कि भले ही शाखाएं हिलें, लेकिन जड़ें मजबूत हैं।
वहीं इससे पहले 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री लेते समय एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। सारा ने नेशनल टेलीविजन पर बताया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हैं। जिसे सुनकर शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी शॉक्ड नजर आए। 'राइज एंड फॉल 2' में सारा गुरपाल ने खुलासा किया है कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग फिर सारा के फोन में चैट चेक करने लगे।