स्वाभिमान से फेमस होने वाले रोहित राय की बेटी की हुई डेब्यू

भारतीय टेलिविजन के इतिहास में 90 के दशक में स्वाभिमान सीरियल से हर घर में अपनी पहचान बानने वाले रोहित रॉय की गिनती एक प्रतिभाशली एक्टर के रूप में होती है।

भारतीय टेलिविजन के इतिहास में 90 के दशक में स्वाभिमान सीरियल से हर घर में अपनी पहचान बानने वाले रोहित रॉय की गिनती एक प्रतिभाशली एक्टर के रूप में होती है। रोहित ने 1990 में अपनी धमाकेदार इंट्री की थी। अब इंट्री की बारी उनकी बेटी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोहित रॉय की बेटी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर लिया है।

छोटे पर्दे के साथ ही बडे पर्दे पर 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'काबिल', 'फैशन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रोहित की बेटी और रॉनित रॉय की भांजी कियारा बोस 'ऐसी दीवानगी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग अलग अलग लोकेशन पर चल रही है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में जहां कियारा बोस हैं वहीं हीरो के रूप में साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान हैं। बीते मार्च माह के आखिरी हफ्ते में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह एक रोमांटिक फिल्म हो सकती है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। खास बात यह कि कियारा रोहित रॉय के खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं, जो फिल्मों में नजर आएंगी। एक तरफ जहां रोहित रॉय की अलग पहचान है वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी मानसी जोशी रॉय भी छोटे पर्दे का बडा चेहरा रह चुकी हैं। खास बात यह कि शरमन जोशी रिश्ते में कियारा के मामा लगते हैं। मानसी जोशी रॉय गुजरात के दिग्गज फिल्म और थिएटर एक्टर सह निर्देशक अरविंद जोशी की बेटी हैं।