सलमान खान को पटखनी देंगे वीरेंद्र सहवाग? 'राइज एंड फॉल' के खिलाड़ी के सामने 'बिग बॉस' कुछ नहीं...तेज प्रताप भी...

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 बिग बॉस को कड़ी टक्कर देने वाला है। बिग बॉस 20 की कास्टिंग से निराश फैंस को राइज एंड फॉल सीजन 2 के खिलाड़ी देखकर मिर्ची लगी है। 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 जल्द ही दर्शकों को एंटरनेट करने आ रहा है।

दर्शकों को एंटरनेटमेंट का डबल डोज मिलने जा रहा है। एक तरफ बिग बॉस 20 का धमाल जारी है। वहीं दूसरी तरफ रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 जल्द ही दर्शकों को एंटरनेट करने आ रहा है। शो के होस्ट पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में बताया कि इस बार दर्शक के हाथ में एक खास पावर होगी। वहीं रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 बिग बॉस को कड़ी टक्कर देने वाला है। बिग बॉस 20 की कास्टिंग से निराश फैंस को राइज एंड फॉल सीजन 2 के खिलाड़ी देखकर मिर्ची लगी है। लोगों ने एक बार फिर बिग बॉस मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले उम्मीद जगी कि मार्केट में टफ कॉम्पिटिशन देखते हुए मेकर्स शो की 20वीं एनिवर्सरी पर दमदार खिलाड़ी लेकर आएंगे। लेकिन ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही सबकी आंखों से उम्मीद का पर्दा हटा. सलमान खान के शो को मिले कई स्ट्रगलिंग चेहरे। लेकिन जब रियलिटी शो राइज एंड फॉल के कंटेस्टेंट्स की अनाउंसमेंट हुई, फैंस के पुराने जख्म उभर गए।

राइज एंड फॉल 2 में धमाकेदार कास्टिंग है। वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग और शोबिज की दुनिया के 15 खिलाड़ी..पेंटहाउस और बेसमेंट की जंग और नेक्स्ट लेवल एंटरटेनमेंट। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल और गौतम गुलाटी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कंटेंट क्रिएटर्स अनीश भगत, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, सिवेत तोमर और कैरा भी शो में नजर आएंगे।

राइज एंड फॉल 2 शो 26 सितंबर से स्ट्रीम होगा। राइज एंड फॉल 2 के स्ट्रीम होने के बाद इसका बिग बॉस से कंपेरिजन और व्यूअरशिप को लेकर जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा। सीजन 2 में इस फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इस बार दर्शक तय करेंगे कि कौन सा कंटेस्टेंट रूलर बनेगा और किसे गेम की शुरुआत वर्कर के तौर पर करनी होगी।

प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग ने कहा-इस बार 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स की किस्मत नीलाम होगी। भारतीय रियलिटी शोज के इतिहास में पहली बार आप ही शो के मेकर्स हैं और पावर आपके हाथ में है। वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि दर्शक एमएक्स प्लेयर खोलकर 'राइज एंड फॉल' के टैब पर जाकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट कर सकते हैं। दर्शक जितने चाहें, उतने कंटेस्टेंट्स की वैल्यू तय करके अपना वोट सबमिट कर सकते हैं. वोटिंग लाइन्स 20 सितंबर से 23 सितंबर तक खुली रहेगी।