क्रिकेटर की बहन ने बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर लगाई आग, हीरो संग रोमांटिक सीन्स से उड़ाए होश

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस-डायरेक्टर मालती चाहर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। मालती की बोल्ड फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने हीरो के साथ कई रोमांटिक सीन्स दिए हैं।

दरअसल हाल ही में मालती चाहर का गाना 'दिल मेरा रोता चला जाए' रिलीज हुआ है। इस गाने में मालती चाहर के साथ एक्टर और मॉडल सिंबा नागपाल नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में  दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। सिंबा और मालती ने गाने में कई सारे रोमांटिक सीन्स दिए हैं। 

गाने में मालती और सिंबा का इंटेंस रोमांस और प्यार भरी नोक-झोंक फैन्स को खूब पसंद आ रही है।  गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो दिन में गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

बता दें कि मालती चाहर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग और खास पहचान बनाई है। मालती एक्ट्रेस होने के साथ डायरेक्टर भी हैं।  वो शॉर्ट फिल्म भी बना चुकी हैं।  मालती, सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।   वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।  उनके पोस्ट इंटरनेट पर छाए रहते हैं।