सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। BSNL ने एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। यह फोन बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में भी काम करता है। इससे मोबाइल नेटवर्क के बिना भी बातचीत होगी। आप कहीं भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सपोर्ट पा सकते हैं।
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) का यह सैटेलाइट फोन खासतौर पर उन इलाकों में काम आएगी, जहां मोबाइल टावर मौजूद नहीं हैं या प्राकृतिक आपदा की वजह से नेटवर्क पूरी तरह ठप पड़ गया है। यह एक सैटेलाइट फोन है, जिसकी कीमत आईफोन और कई प्रीमियम स्मार्टफोन जितनी है। इस फोन की कीमत टैक्स के साथ 1 लाख 34 हजार रुपये से भी ज्यादा है। यह फोन बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में भी काम करता है।
हालांकि, फोन आम जनता के लिए नहीं है, बल्कि कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है। इसे खास जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इसका यूज रक्षा बलों, सुरक्षा एजेंसियों, आपदा राहत टीमों, समुद्री जहाजों, ऑफशोर प्रोजेक्ट्स, माइनिंग सेक्टर, जंगलों में रिसर्च करने वालोंऔर ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों या एडवेंचर ट्रिप पर जाने वाले लोगों के लिए होगा। भारत में सैटेलाइट फोन रखना गैरकानूनी है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले सरकार से परमिशन लेनी पड़ेगी। हालांकि, इसे खरीदने से पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से परमिशन लेनी पड़ेगी। इसके बिना आप सैटेलाइट फोन नहीं खरीद पाएंगे।
सैटेलाइट फोन के जरिए यूजर चलते-फिरते कम्युनिकेशन नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। यहां तक कि उन इलाकों में भी जहां नेटवर्क नहीं होते। आप कहीं भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सपोर्ट पा सकते हैं। BSNL सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने पर यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। इस सैटेलाइन फोन को मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ लाया गया है। ताकि यह कठोर वातावरण का सामना कर सके। इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि यह धूल और पानी से बचा रहे और काम करता रहे।
इसे इस तरह बनाया गया है कि मुसीबत के समय यह तुरंत इमरजेंसी (SOS) सिग्नल भेज सके और साथ ही इससे साफ आवाज़ में बातचीत भी की जा सके। फोन में मजबूत और रग्ड डिजाइन मिल रहा है, जो धूल, पानी और झटकों को आसानी से झेल सकता है। इतना ही नहीं फोन में लंबी बैटरी लाइफ भी मिलेगी, जिससे बिजली की सुविधा न होने पर भी लंबे टाइम तक इसका यूज किया जा सकेगा।
बीएसएनएल के इस सैटेलाइट फोन के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए यूजर्स अपने नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं। बीएसएनएल ने एक पोस्ट में कहा कि यह रक्षा, समुद्री, आपदा प्रतिक्रिया, तीर्थयात्रियों और साहसिक यात्रा के लिए सही ऑप्शन है। BSNL के इस सैटेलाइट फोन की कीमत ₹1,34,166 रखी गई है। इसकी कीमत नॉर्मल स्मार्टफोन की तुलना में काफी ज्यादा है, क्योंकि इसमें सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।