देशभर में IAS-IPS-IFS अफसरों की भारी कमी, झारखंड में IAS के 54 और देश भर में 1300 पद खाली

देशभर में IAS-IPS-IFS अफसरों की भारी कमी, झारखंड में IAS के 54 और देश भर में 1300 पद खाली

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 13, 2026, 12:21:00 PM

देश की प्रमुख प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों की कमी लगातार गंभीर होती जा रही है। केंद्र सरकार के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक IAS, IPS और IFS तीनों सेवाओं को मिलाकर देशभर में कुल 2830 पद खाली पड़े हैं। इसका असर कई राज्यों के प्रशासनिक कामकाज पर साफ नजर आने लगा है।

विशेष रूप से झारखंड की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। राज्य में IAS के 224 स्वीकृत पदों के मुकाबले फिलहाल केवल 170 अधिकारी ही तैनात हैं। यानी यहां 54 पद अब भी रिक्त हैं।

सरकारी आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि बड़े राज्यों में भी अफसरों की कमी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में प्रशासनिक सेवाओं में रिक्त पदों की संख्या काफी अधिक है।

तीनों सेवाओं में रिक्त पद

  • IAS में 1300 पद खाली

  • IPS में 505 पद रिक्त

  • IFS में 1029 पद खाली

प्रमुख राज्यों में IAS पदों की स्थिति

  • उत्तर प्रदेश: 652 स्वीकृत, 571 अधिकारी तैनात

  • मध्य प्रदेश: 459 स्वीकृत, 391 अधिकारी कार्यरत

  • महाराष्ट्र: 435 स्वीकृत, 359 अधिकारी तैनात

  • बिहार: 359 स्वीकृत, 303 अधिकारी मौजूद

  • झारखंड: 224 स्वीकृत, 170 अधिकारी मौजूद

पिछले 5 वर्षों में आरक्षित वर्गों से भर्ती का आंकड़ा

IAS भर्ती

  • ओबीसी: 245

  • एससी: 135

  • एसटी: 67

IPS भर्ती

  • ओबीसी: 255

  • एससी: 141

  • एसटी: 71

IFS भर्ती

  • ओबीसी: 231

  • एससी: 95

  • एसटी: 48