सिमडेगा: गिरदा ओपी प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से की सीधी शिकायत

सिमडेगा: गिरदा ओपी प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से की सीधी शिकायत

सिमडेगा जिले के गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर गिरदा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ओपी प्रभारी लगातार लोगों को बिना वजह परेशान करते हैं और विभिन्न बहानों से पैसों की मांग करते रहते हैं।

शिकायत के अनुसार, जोशपा टुडू नामक ग्रामीण ने प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त कर जलावन के लिए अपने आम के पेड़ की कटाई कराई थी। जब लकड़ी को ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था, उसी दौरान ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर सहित लकड़ी जब्त कर ली।

ग्रामीणों का कहना है कि जब्त सामग्री छोड़ने के एवज में ओपी प्रभारी ने एक लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि दबाव बनाकर उनसे यह राशि वसूल भी कर ली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से लोग मानसिक तनाव में हैं और पुलिस के डर से खुलकर बोलने से भी कतराते हैं। उन्होंने कहा कि इसी भय के कारण वे मजबूर होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।मामले को गंभीर मानते हुए एस

पी श्रीकांत एस खोटरे ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने एडीपीओ को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM