राजमहल : टोटो विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की चाक़ू मा*रकर ह*त्या

राजमहल : टोटो विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की चाक़ू मा*रकर ह*त्या

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणचक स्टेशन परिसर में सोमवार को पैसेंजर बैठाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते चाकूबाजी और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दलाही निवासी मंतोष कुमार और काला बहियार निवासी जमशेद अंसारी के पुत्र के बीच टोटो में सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हुई थी। प्रारंभिक विवाद कुछ देर में शांत भी हो गया था, लेकिन मामला वहीं खत्म नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के युवक अपने भाइयों के साथ दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे और फिर से विवाद को बढ़ा दिया।

इसी दौरान मंतोष कुमार पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसका भाई बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी रॉड से हमला किया गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मंतोष कुमार की मौत हो गई। वहीं उसका भाई अभी अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आगजनी भी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि गिरफ्तारी होने तक सड़क जाम जारी रहेगा।

स्थिति को देखते हुए कल्याणचक बाजार की अधिकांश दुकानें बंद कर दी गईं। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी की गाड़ी को भी घेर लिया।

पुलिस बल मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हसनैन अंसारी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेवाल, राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे तथा राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, हालांकि भीड़ काफी देर तक उग्र बनी रही। प्रशासन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल इलाके में तनाव के बीच पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM