बेटे की शादी में जमकर झूमे पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बारात में दिखा अलग ही अंदाज़

बेटे की शादी में जमकर झूमे पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बारात में दिखा अलग ही अंदाज़

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 26, 2026, 4:30:00 PM

पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव इन दिनों अपने बड़े बेटे की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। राजनीतिक मंचों पर गंभीर और सक्रिय भूमिका निभाने वाले विधायक का एक अलग ही रूप बेटे के विवाह समारोह में देखने को मिला।

25 फरवरी को उनके बड़े पुत्र डॉ. ऋतबीज विवाह बंधन में बंधे। इस खास मौके पर आयोजित बारात में विधायक प्रदीप यादव पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। जैसे ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन गूंजी, वे खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। रिश्तेदारों और समर्थकों के साथ उन्होंने जमकर नृत्य किया। कभी दोनों हाथ उठाकर झूमते नजर आए तो कभी बारातियों के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे। उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी।

शादी समारोह में शामिल मेहमानों ने भी विधायक का उत्साह बढ़ाया और माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। परिवार के लिए यह अवसर बेहद भावुक और यादगार रहा। डॉ. ऋतबीज की जीवनसंगिनी बनीं डॉ. जसबानी के आगमन से घर में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को विवाह उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच पारिवारिक समारोह में विधायक प्रदीप यादव का यह जीवंत रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बारात में उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

MLA प्रदीप यादव का धमाकेदार Dance Viral !