झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर नक्सल अभियान में शहीद जवानों के आश्रितों को किया जाएगा सम्मानित

झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर नक्सल अभियान में शहीद जवानों के आश्रितों को किया जाएगा सम्मानित

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Nov 21, 2025, 1:25:00 PM

झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के उन वीर सपूतों को नमन करेगी जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में अपनी सर्वोच्च शहादत दी। 22 नवंबर 2025 को विधानसभा अध्यक्ष के तत्वावधान में आयोजित होने वाले समारोह में शहीद हुए जवानों की पत्नियों और आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर नक्सल अभियान में शहीद हुए कुल 16 जवानों के परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इनमें झारखंड पुलिस के रामदेव महतो, सिकंदर सिंह, सुकून राम, चौहान हेंब्रम, सुनील राम और संतन कुमार मेहता शामिल हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ के महिमा नंद शुक्ला, सुनील कुमार मंडल, महराबम प्रभो सिंह, प्राणेश्वर कोच, संदीप कुमार, महेंद्र लश्कर, कौशल कुमार मिश्रा और करमजीत सिंह बक्शी के परिवार भी सम्मानित होंगे। साथ ही अग्निवीर अर्जुन महतो को भी याद किया जाएगा।

यह सम्मान न केवल उनके परिवारों के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे राज्य के लिए शहादत और साहस की प्रेरणा का प्रतीक भी है।