निशा भगत को न्याय दिलाने BJP का चरणबद्ध आंदोलन

रांची: निशा भगत के असमय मृत्यु को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। निशा भगत आदिवासी स्मिता संस्कृति पर जमीन के बचाव के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रही थी।

रांची: निशा भगत के असमय मृत्यु को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। निशा भगत आदिवासी स्मिता संस्कृति पर जमीन के बचाव के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रही थी। उनके निधन से पूरा आदिवासी समाज दुखी और चिंतित है।

भाजपा एचडी मोर्चा के अध्यक्ष सनी टोप्पो इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। सनी टोप्पो ने कहा पार्टी लगातार निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जब तक निशा भगत को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

10 नवंबर को मशाल जुलूस, 11 को कैंडल मार्च किया जाएगा। वही त्योहारों को देखते हुए 18 नवंबर को दक्षिणी छोटा नागपुर बंद का आह्वान किया गया है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट