मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान, युवाओं से की जागरूक भागीदारी की अपील

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान, युवाओं से की जागरूक भागीदारी की अपील

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 23, 2026, 1:15:00 PM

रांची नगर निगम चुनाव के तहत शहर में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने दहिसोत बनहोरा स्थित संत अजय मिडिल स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 6 पर पहुंचकर वोट डाला।

मतदान के बाद मंत्री तिर्की ने कहा कि वोट देना केवल संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मंत्री ने अपने मतदान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नागरिकों को संदेश दिया कि नगर सरकार का चयन जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि मतदाता ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें जो शिक्षित, अनुभवी और दूरदर्शी हो तथा शहर के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता रखता हो। उनका यह संदेश विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान कर रहे नागरिकों को प्रेरित करने वाला माना जा रहा है।