लोक भवन उद्यान में रिकॉर्ड भीड़, एक दिन में 13,007 लोगों ने किया भ्रमण

लोक भवन उद्यान में रिकॉर्ड भीड़, एक दिन में 13,007 लोगों ने किया भ्रमण

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 11, 2026, 5:10:00 PM

राँची स्थित लोक भवन परिसर के उद्यान में आम नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। राज्यपाल के निर्देश पर जनता के लिए खोले गए इस उद्यान का आज कुल 13,007 लोगों ने भ्रमण और परिदर्शन किया।

राजभवन प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि लोक भवन, राँची उद्यान को राज्यपाल के आदेशानुसार 15 फरवरी 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रखा जाएगा, ताकि नागरिक परिसर का भ्रमण कर सकें।

उद्यान देखने का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, जो लोग उद्यान भ्रमण करना चाहते हैं, वे लोक भवन के गेट संख्या-2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखा गया है और बड़ी संख्या में लोग लगातार उद्यान देखने पहुंच रहे हैं।