लापुंग : BSF जवान ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक किया शोषण, अब शादी से किया इनकार

लापुंग : BSF जवान ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक किया शोषण, अब शादी से किया इनकार

सरकार जहां ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती है, वहीं राजधानी रांची के लापुंग क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवती ने बीएसएफ के जवान पर शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने करीब सात वर्षों तक उसे धोखे में रखकर संबंध बनाए और जब शादी की बात पक्की करने का दबाव बढ़ा, तो उसने रिश्ता तोड़ते हुए धमकाना शुरू कर दिया।

युवती का कहना है कि उसकी पहचान गुमला जिले के भरनो निवासी राजेश उरांव से वर्ष 2013 में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती थी। लेकिन पीड़िता के मुताबिक, 11 नवंबर 2018 को दीपावली की रात जब वह मेला देखकर लौट रही थी, उसी दौरान आरोपी ने सुनसान जंगल में जबरदस्ती की। उस समय युवती की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई गई है।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। वर्ष 2019 में जब राजेश की नौकरी बीएसएफ में लग गई, तो युवती को लगा कि अब वह उसे अपनाएगा। लेकिन आरोप है कि छुट्टी में आने पर वह बार-बार शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

युवती का दावा है कि इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने हर बार “शादी के बाद बच्चा रखेंगे” कहकर दवा खिलाई और गर्भपात करा दिया।

शादी की बात उठी तो धमकियों पर उतर आया

पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। युवती का कहना है कि 13 फरवरी 2025 को आखिरी बार मिलने के बाद जब उसने फोन पर शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उसे महिला थाना से लेकर लापुंग थाना तक कई बार चक्कर लगाने पड़े। अंततः कांड संख्या 30/2025 दर्ज हुआ, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और उसके परिवार को धमकाने का दबाव बना रहा है।

एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

थक-हारकर पीड़िता ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन को आवेदन देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। युवती का कहना है कि देश की सुरक्षा में तैनात एक जवान द्वारा उसके साथ किया गया यह व्यवहार उसकी जिंदगी को तबाह कर चुका है और अब उसे सिर्फ न्याय की उम्मीद है।


Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM