झारखंड में छात्रवृत्ति वितरण पर संकट, 13 लाख आवेदन में एक भी स्वीकृत नहीं, छात्र आंदोलन की चेतावनी

झारखंड में छात्रवृत्ति वितरण पर संकट, 13 लाख आवेदन में एक भी स्वीकृत नहीं, छात्र आंदोलन की चेतावनी

झारखंड में एसटी, एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया इस बार बेहद धीमी रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों श्रेणियों में कुल 13 लाख 21 हजार 128 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन अब तक एक भी आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया है। इनमें से केवल 6 लाख 14 हजार 762 आवेदनों का ही सत्यापन हो पाया है।

छात्रों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
छात्रवृत्ति भुगतान में लगातार देरी से नाराज विद्यार्थी अब आंदोलन की राह पर हैं। ई-कल्याण पोर्टल के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में विलंब को लेकर “छात्र हित सर्वोपरि मंच” के प्रतिनिधियों ने कल्याण विभाग के अधिकारियों और मंत्री से मुलाकात की।
बैठक के दौरान कल्याण मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से 60 प्रतिशत राशि न मिलने के कारण भुगतान लंबित है। हालांकि छात्रों ने सवाल उठाया कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र की राशि नहीं मिलने के बावजूद भुगतान कैसे हुआ। इस पर मंत्री कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान शुरू नहीं हुआ तो 8 अक्टूबर को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में महाआंदोलन किया जाएगा।

पिछले दस वर्षों में 33.81 लाख विद्यार्थियों को लाभ
पिछले दस सालों में राज्य के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 33 लाख 81 हजार 484 एसटी, एससी और ओबीसी छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है। इस अवधि में कुल 49 लाख 41 हजार 274 आवेदन आए थे।
छात्रवृत्ति के रूप में अब तक 3803 करोड़ 23 लाख 15 हजार 923 रुपए वितरित किए जा चुके हैं।
वर्ष 2024-25 में 6 लाख 55 हजार 359 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 5 लाख 86 हजार 110 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। इसके एवज में 236 करोड़ 37 लाख 24 हजार 307 रुपए छात्रों को दिए गए।

राज्य के बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी सीमित लाभ
पिछले दस वर्षों में राज्य से बाहर अध्ययनरत 1794 छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मिली। इसके लिए कुल 5643 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस मद में 3 करोड़ 52 लाख 56 हजार 442 रुपए जारी किए गए।
वर्ष 2024-25 में राज्य के बाहर के छात्रों से 8140 आवेदन आए, लेकिन केवल 235 आवेदनों को ही मंजूरी दी गई।

पिछले पांच वर्षों में छात्रवृत्ति की स्थिति

वर्षकुल आवेदन (रजिस्ट्रेशन)स्वीकृत आवेदनसत्यापित आवेदन
2025-2613,21,12806,14,762
2024-2531,54,77728,88,823—
2023-2432,63,27231,38,997—
2022-2336,06,89424,58,436—
2021-2224,88,40224,58,436—


पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (राज्य के बाहर पढ़ने वाले)

वर्षआवेदनस्वीकृत
2024-258140235
2023-2456103571
2022-2316051144
2021-2272231889

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (राज्य के भीतर पढ़ने वाले)

वर्षआवेदनस्वीकृत
2024-256,55,3595,86,110
2023-246,66,4205,86,110
2022-236,00,2855,24,589
2021-225,61,3564,56,196