FJCCI के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडे से की मुलाकात, ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

FJCCI के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडे से की मुलाकात, ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत और सकारात्मक बातचीत हुई।

बैठक में दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में FJCCI की सहभागिता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति और ग्रामीण इलाकों में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने रांची से संचालित मेमू ट्रेन सेवा को अन्य जिलों तक विस्तार देने की जरूरत पर भी चर्चा की। वहीं राज्य सरकार के पलाश ब्रांड के प्रचार-प्रसार में चैंबर की भागीदारी और झारखंड में महुआ बोर्ड की स्थापना को लेकर भी बैठक में सकारात्मक संवाद हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि इन पहलों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी विभिन्न प्रस्तावों पर सहयोग और समन्वय की संभावना जताई।

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM