वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबियत बिगड़ी, CM हेमंत ने अस्पताल में की मुलाक़ात

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबियत बिगड़ी, CM हेमंत ने अस्पताल में की मुलाक़ात

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Apr 28, 2026, 6:07:00 PM

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त थे। वहां से लौटने के बाद सोमवार को वे मेदिनीनगर पहुंचे, जहां उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई। इसके बाद वे पलामू से रांची लौट आए, लेकिन रात के समय उनकी हालत और बिगड़ गई। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने लू लगने की संभावना व्यक्त की है।

मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उपचार और निगरानी में जुटी हुई है, हालांकि उनकी हालत को लेकर अभी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।