नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने रमा खलखो को दिया समर्थन, कल करेंगी नामांकन

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने रमा खलखो को दिया समर्थन, कल करेंगी नामांकन

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 02, 2026, 1:48:00 PM

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने समर्थन का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मेयर रमा खलखो को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। रमा खलखो शुक्रवार को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

बता दें कि राज्य में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को संपन्न होंगे, जबकि मतगणना 27 फरवरी को कराई जाएगी। चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है और अलग–अलग राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों या समर्थित उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक कर रहे हैं।

रमा खलखो इससे पहले भी रांची की मेयर रह चुकी हैं और नगर प्रशासन से जुड़ा उनका अनुभव काफी व्यापक माना जाता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके प्रशासनिक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क का लाभ पार्टी को चुनावी मुकाबले में मिलेगा।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि रमा खलखो के नेतृत्व में कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, उनके नामांकन को लेकर समर्थकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है।