चिरकुंडा : भाजपा समर्थित प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर आपसे में भिड़े दो पक्ष, महिला से धक्का-मुक्की

चिरकुंडा : भाजपा समर्थित प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर आपसे में भिड़े दो पक्ष, महिला से धक्का-मुक्की

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के माहौल के बीच रविवार शाम नेहरू रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा समर्थित उम्मीदवार बर्नाली बाउरी के चुनावी कार्यालय और सड़क पर मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया और एक महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा देने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया और लोगों को वहां से हटाया।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि विवाद के दौरान महिला के साथ भी बदसलूकी की गई और उसे धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे चुनावी कार्यालय में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।

इस मामले में बर्नाली बाउरी के पति और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने बताया कि सुमित और बुलन बाउरी के बीच किसी निजी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों को समझाकर विवाद खत्म कराया गया और बाद में उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भाजपा की धनबाद जिला टीम के कई नेता भी चुनावी कार्यालय में मौजूद थे। वहां ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, ज्ञान रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह समेत जिला और प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान दोनों युवक नेताओं से भी उलझ गए, जिसके बाद मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर स्थिति को सामान्य कर दिया है, हालांकि वायरल वीडियो के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।


Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM