सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
18 अक्टूबर 2026, 4:21 PM
रांची/ रामगढ़: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में हिस्सा लिया। पुष्पांजलि अर्पित की। स्वामी रामदेव ने स्व० रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
परिवार से मुलाकात:
इस शोक की घड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना:
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
आभार प्रकट:
मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और संवेदना प्रकट करने के लिए उनका आभार जताया।
रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट