खरौंधी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया उद्भेदन, चोरी की पल्सर बरामद, एक गिरफ्तार

खरौंधी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गई सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

गढ़वा : खरौंधी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गई सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनी में एक घर के सामने खड़ी सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़ित के आवेदन के आधार पर खरौंधी थाना में कांड संख्या-70/2026 धारा-303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश और पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल के दिशा-निर्देश में मामले की जांच शुरू की गई।

ऐसे हुआ खुलासा

अनुसंधान के क्रम में थाना प्रभारी खरौंधी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसरी टोला, बनखेता निवासी मोबीन अंसारी (24 वर्ष) अलमुद्दीन अंसारी से पूछताछ की। पूछताछ में मोबीन अंसारी ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी गई सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर- MD2B54X05PB60623) को यूपी के सोनभद्र जिले के जुगौल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोबीन अंसारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट