युवती की मौत मामले में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में 20 वर्षीय युवती अफसाना परवीन की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में 20 वर्षीय युवती अफसाना परवीन की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि चार नवंबर 2026 को मृतका की बहन अजमेरी बीबी ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। 

मृतका के पिता व सौतेली माता द्वारा मृतका के साथ लगातार मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि मृतका के पिता रऊफ अंसारी एवं सौतेली माता जूही परवीन द्वारा मृतका के साथ लगातार मारपीट एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। तीन नवंबर को करीब 11 बजे मृतका ने अपनी बहन को फोन पर अपने साथ हो रही मारपीट व प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इस आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 223/26, धारा 108/35(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रफूक अंसारी (50) पिता रमजान मियां ग्राम मोहम्मदाबाद थाना हुसैनाबाद और जूही परवीन (35), पति रऊफ अंसारी ग्राम मोहम्मदाबाद, थाना हुसैनाबाद शामिल हैं। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन एवं अनुसंधान की कार्रवाई कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट