हुसैनाबाद (पलामू) : स्थानीय डंडिला पंचायत सचिवालय में झारखंड सरकार के उद्यान विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालन योजना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वार्ड सदस्य चिंता देवी, उद्यान मित्र कृष्णा बैठा, ट्रेनर अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें क्षेत्र के 12 लाभुक शामिल हुए। उन्हें मधुमक्खी पालन योजना से सबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
उद्यान मित्र कृष्णा बैठा ने कहा- मधुमक्खी पालन योजना योजना छोटे एवं भूमिहीन किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना है
उद्यान मित्र कृष्णा बैठा ने कहा कि मधुमक्खी पालन योजना योजना छोटे एवं भूमिहीन किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। मधुमक्खी पालन योजना किसानों के लिए लाभकारी है। इससे एक किलोमीटर तक खेती करने वाले किसानों के फसल उत्पादन में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि होती है। सरयू बैठा, प्रभात कुमार, मोहन यादव, नेपुरी देवी, संजय यादव, संतोष यादव, रूपन यादव, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र रजक, रामजी यादव, रीमा देवी, पप्पू रजक और शंभू राम आदि मौजूद थे।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट