पलामू किला में उमड़ी भीड़, 3 दिनों तक नि:शुल्क प्रवेश के साथ सख्त निगरानी

छठ के पारण के बाद लगने वाले ऐतिहासिक पलामू किला मेला में अपार भीड़ को देखते हुए बेतला नेशनल पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों को पलामू किला में नि:शुल्क प्रवेश की छूट दे दी है।

बेतला (लातेहार) : छठ के पारण के बाद लगने वाले ऐतिहासिक पलामू किला मेला में अपार भीड़ को देखते हुए बेतला नेशनल पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों को पलामू किला में नि:शुल्क प्रवेश की छूट दे दी है। वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से लिए गए इस फैसले से पर्यटकों में भारी उत्साह है। मेले की औपचारिक शुरुआत मंगलवार से होनी है, लेकिन सोमवार को ही सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर चेरो राजवंश के इस गौरवशाली किले का भ्रमण किया।

जंगल और जानवर की सुरक्षा करने की अपील

नि:शुल्क आवाजाही के साथ ही प्रशासन ने नियमों का पालन करने का कड़ा निर्देश दिया है। विभागीय पदाधिकारी मेला परिसर में लगातार निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि किला के आसपास जंगल और जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट