छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स

पलामू: पुलिस मुख्यालय रांची के निर्देश पर बुधवार को हैदरनगर प्रखंड के छह विद्यालयों में डायल-112 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉल रिसीव होते ही कंट्रोल रूम से नजदीकी पीसीआर वैन को 10-15 मिनट के अंदर मौके पर भेजा जाता है।

पलामू: पुलिस मुख्यालय रांची के निर्देश पर बुधवार को हैदरनगर प्रखंड के छह विद्यालयों में डायल-112 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर, सक्सेस पब्लिक स्कूल, उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय बिलासपुर, मध्य विद्यालय नौडीहा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय परता में छात्र- छात्राओं को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि डायल 112 एक एकीकृत आपातकालीन सेवा है। किसी भी आपदा, सड़क हादसा, अपराध, आग लगने या महिला सुरक्षा से जुड़े मामले में नागरिक निःशुल्क 112 पर कॉल कर सकते हैं। कॉल रिसीव होते ही कंट्रोल रूम से नजदीकी पीसीआर वैन को 10-15 मिनट के अंदर मौके पर भेजा जाता है।

थाना प्रभारी ने बच्चों से अपील की कि वे इस नंबर का दुरुपयोग न करें और इसकी जानकारी अपने अभिभावकों व ग्रामीणों तक पहुंचाएं। मौके पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट