पलामू : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले में वित्तीय समावेशन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सतबरवा प्रखंड में वित्तीय समावेशन एवं गैर-कृषि आजीविका कैडरों के साथ साप्ताहिक समीक्षा-सह-योजना बैठक आयोजित की गई। BPO-FI एवं DH, Sa-Dhan द्वारा आयोजित बैठक में बैंक सखी, FLCRP, BC सखी एवं BDSP को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।
स्वयं सहायता समूहों को NPA एवं PNPA मुक्त बनाने के लिए नियमित ऋण वसूली एवं फॉलोअप करने पर जोर दिया गया
बैठक में नवगठित स्वयं सहायता समूहों के शत-प्रतिशत बचत खाते खुलवाने, प्रत्येक FLCRP एवं बैंक सखी को न्यूनतम 10 नए CCL आवेदन और 10 CCL संवर्धन आवेदन जमा करने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को NPA एवं PNPA मुक्त बनाने के लिए नियमित ऋण वसूली एवं फॉलोअप करने पर जोर दिया गया।
BC सखी के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों एवं उनके सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग लेन-देन के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया
BDSP को LOKOS ऐप के माध्यम से व्यक्तिगत उद्यम ऋण आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रत्येक BDSP को 25 नवंबर तक 15 आवेदन जमा करने का लक्ष्य सौंपा गया। इसके अलावा BC सखी के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों एवं उनके सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग लेन-देन के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। सभी कैडरों को सामुदायिक समन्वयकों, बैंक शाखाओं एवं JSLPS टीम के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा गया।
ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई
वहीं, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार देशभर की पंचायतों में संचालित वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत मेदिनीनगर प्रखंड की सुआ पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, बैंकों में जमा अदावाकृत राशि (अनक्लेम्ड डिपॉजिट) की जानकारी प्राप्त करने तथा बैंक खातों की री-केवाईसी कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने व बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया
मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची की उप महाप्रबंधक कुमकुम वर्मा, सहायक महाप्रबंधक अरविंद एक्का, झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार, जिला अग्रणी बैंक पलामू के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव, जेएसएलपीएस की प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पिंकी कुमारी, सीसी ऊषा कुमारी सहित समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है
इस दौरान बताया गया कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ना है।इसके अतिरिक्त, राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सखी मंडल की दीदियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं। इस दौरान हाथ धुलाई के सही तरीके बताए गए तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट