अवैध बालू-गिट्टी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8,500 घन फीट बालू और 3,000 घन फीट गिट्टी जब्त

झारखंड के लातेहार जिले से बडी खबर है। यहां जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण को लेकर बडी कार्रवाई की है। प्रशासनिक स्तर पर बडी मात्रा में अवैध बालू और गिट्टी को जब्त किया गया है।

झारखंड के लातेहार जिले से बडी खबर है। यहां जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण को लेकर बडी कार्रवाई की है। प्रशासनिक स्तर पर बडी मात्रा में अवैध बालू और गिट्टी को जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लगातार मिल रही सूचना पर लातेहार जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत लातेहार थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध बालू और गिट्टी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, लातेहार थाना क्षेत्र के हेठपोचरा और मांजर गांव के बीच रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जमीन पर अवैध रूप से जमा 8,500 घन फीट बालू और 3,000 घन फीट गिट्टी बरामद कर जब्त की गई। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन निरीक्षक, लातेहार थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

लातेहार से संवाददाता विकाश कश्यप की रिपोर्ट