20 लाख का इनामी माओवादी रविंद्र गंझू गिरफ्तार, NIA और झारखंड पुलिस सालों से ढूंढ़ रही थी

लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। भाकपा (माओवादी) संगठन के रिजनल कमिटी सदस्य रविंद्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू को भारी मात्रा में हथियारों के साथ बांझी टोला गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 14, 2026, 4:03:00 PM

लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर "स्पेशल ऑपरेशन KANTI" के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के रिजनल कमिटी सदस्य रविंद्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू को भारी मात्रा में हथियारों के साथ बांझी टोला गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड सरकार द्वारा ₹15 लाख और NIA द्वारा ₹5 लाख का इनाम घोषित था। राज्य के अलग-अलग थानों में इसके खिलाफ हत्या, लेवी (उगाही), और सुरक्षाबलों पर हमले जैसे कुल 154 संगीन मामले दर्ज हैं। 

रविंद्र गंझू पिछले करीब 30 वर्षों से संगठन से जुड़ा हुआ था और चंदवा, गुमला व लोहरदगा इलाकों में कई बड़ी घटना को अंजाम दिया था।इस सफल ऑपरेशन को लातेहार पुलिस, CRPF और CoBRA 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया गया।

बरामद हथियारों की सूची:

01 ऑटोमैटिक AK-56 राइफल(2 मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस)एक 7.65 mm ऑटोमैटिक पिस्टल (2 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस),एक देसी राइफल(सिंगल बैरल) 5.56 mm का 21 जिंदा कारतूस,0.303 का 16 जिंदा कारतूस एवं काले रंग का पाउच।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट