जामताड़ा। नाला प्रखंड के गोपालपुर स्थित राजद पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव अशोक माजी, प्रखंड अध्यक्ष जयदेव घोष, युवा प्रखंड अध्यक्ष लालचंद ढेकारो, संजीत ढेकारो, सुभाष मंडल, संजय पातर, विकास घोष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर प्रदेश सचिव अशोक माजी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम के बल पर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज समाज में जो नफरत और हिंसा फैल रही है, उसे खत्म करने के लिए बापू के विचारों को अपनाना जरूरी है।
राजद हमेशा गांधी जी के आदर्शों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सपनों के भारत को साकार करने का संकल्प लिया।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट