रविवार को नाला स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय धोबी महासंघ सह संत गाडगे संघ के संयुक्त तत्वावधान में धोबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जामताड़ा जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक ने की। उक्त बैठक में नाला, कुंडहित एवं आसपास के धोबी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, शिक्षा को बढ़ावा देना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करना रहा।
सर्वसम्मति से नाला प्रखंड कमेटी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से नाला प्रखंड कमेटी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष विशंभर मंडल,उपाध्यक्ष विश्वजीत मंडल, सचिव आनंद मंडल , कोषाध्यक्ष पंकज मंडल, संयुक्त सचिव पूर्णचंद्र मंडल को निर्वाचित किया गया।
23 अगस्त को मिहिजाम में होगा जिला स्तरीय महासम्मेलन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त 2026 को जामताड़ा के मिहिजाम में अखिल भारतीय धोबी महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें नाला प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
फतेहपुर और कुंडहित में भी बनेगी कमेटी
बैठक में प्रस्ताव पारित कर अगले कुछ दिनों में फतेहपुर एवं कुंडहित प्रखंडों में भी कमेटी गठन की जिम्मेदारी नाला प्रखंड कमेटी को सौंपी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने हमें स्वच्छता, शिक्षा और स्वाभिमान का पाठ पढ़ाया है। यदि हम उनके आदर्शों पर चलें तो समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई। मौके पर बैठक में उत्तम कुमार मंडल, तारक मंडल, प्रसेनजीत मंडल, स्वपन कुमार मंडल, भजहरी मंडल, राधाबिनोद मंडल, विशंभर मंडल, बामापद मंडल, जगन्नाथ मंडल, पंकज मंडल, आनंद मंडल, गोकूलेश्वर रजक,सुरेश रजक, बंशीधर रजक आदि उपस्थित रहें।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट