दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च

(जामताड़ा): आगामी दुर्गा पूजा पर्व-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसपी शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

(जामताड़ा): आगामी दुर्गा पूजा पर्व-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में गुरुवार को जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जामताड़ा, मिहिजाम, करमाटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्रों में जिला पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों और आईआरबी/क्यूआरटी बल के द्वारा निकाला गया। इसी क्रम में नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन, पुलिस निरीक्षक रविन्द्रनाथ यादव एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आम जनता से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।आयोजित फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा, पुलिस निरीक्षक, नगर प्रभाग-सह-प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष, पु०नि०-सह- थाना प्रभारी जामताड़ा, परिचारी प्रवर, परिचारी, पुलिस केंद्र, जामताड़ा एवं संबंधित थाना प्रभारी सहित कनीय पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नारायणपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन, पुलिस निरीक्षक रविन्द्रनाथ यादव एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च नारायणपुर बाजार, मुरलीपहाड़ी, लखनुडीह एवं कोरीडीह-2 सहित अन्य प्रमुख इलाकों में किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ त्योहार के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

जामताड़ा-नारायणपुर से संतोष कुमार और शहादत अली की रिपोर्ट