जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह का शुक्रवार को जामताड़ा जिला आगमन हुआ। इस क्रम में फतेहपुर चौक पर मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत किया गया।

जामताड़ा: अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह का शुक्रवार को जामताड़ा जिला आगमन हुआ। इस क्रम में फतेहपुर चौक पर मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नाला विधानसभा के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी द्वारा मां चंचला का प्रतिबिंब भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में चारों ओर विकास हो रहा है, जिससे विपक्ष बौखला गया है और आम जनता के बीच गलतफहमी पैदा कर भ्रम का माहौल बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की, मंडल प्रतिनिधि शोभा कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष नीतू मोदी, मंडल उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, मंडल मंत्री मीना पंडित, मंडल उपाध्यक्ष रीना देवी, जियामुनी हेम्ब्रम, पूर्व जिला मंत्री पिंकी देवी, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला मंत्री किरण बेसरा, मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, मंडल महामंत्री निवारण मंडल, संघर्षशील नेता विष्णु मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट