श्रद्धांजलि का अनोखा अंदाज : नाला के बानेश्वर पाल ने सिर मुंडवाकर दी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि

राधाबल्लभपुर गांव निवासी बानेश्वर पाल ने अपना सिर मुंडन कराकर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जामताड़ा : श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा और भावुक मामला नाला प्रखंड क्षेत्र से सामने आया है। राधाबल्लभपुर गांव निवासी बानेश्वर पाल ने अपना सिर मुंडन कराकर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इससे पहले भी बानेश्वर पाल ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर अपना सिर मुंडवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

रूपी सोरेन पूरे झारखंड की माता थीं

इस दौरान बानेश्वर पाल ने भावुक होते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की माता जी रूपी सोरेन सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की माता थीं। वह एक महान आंदोलनकारी की पत्नी होने के साथ-साथ खुद भी एक आंदोलनकारी महिला थीं। झारखंड आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इसलिए उनका जाना पूरे झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है।इस अवसर पर नापित उज्ज्वल भंडारी, प्रमोद माजी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।बानेश्वर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को देवलकुंडा और राधावल्लभपुर गांव के बीच स्थित आरोग्य अस्पताल के समीप शिवू सोरेन चौक पर स्वर्गीय रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म किया जाएगा और लोगों के बीच भोजन वितरण किया जाएगा।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट