त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल

हजारीबाग जिले से बडी खबर है। यहां त्रिवेणी सैनिक माइंस में हुए हादसे में सुपरवाइजर की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस हादसे के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हजारीबाग: जिले से बडी खबर है। यहां त्रिवेणी सैनिक माइंस में हुए हादसे में सुपरवाइजर की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस हादसे के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बड़कागांव स्थित त्रिवेणी सैनिक माइंस के सेक्टर-2 में मंगलवार को सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर विभूति साहू (35) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में विभूति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपाल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाज जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया।

इधर घटना के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का कहना था कि त्रिवेणी प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा मजदूर भुगत रहे हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे और सुरक्षा ऑडिट की मांग की है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट