झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव: गवर्निंग काउंसिल की दौड़ में अमित कुमार ठाकुर भी शामिल

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के 2026-2028 कार्यकाल के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद मैदान में बचे 92 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के 2026-2028 कार्यकाल के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद मैदान में बचे 92 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 2889 मतदाता 21 अगस्त को मतदान कर नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। इस चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के पद के लिए कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित कुमार ठाकुर भी शामिल हैं। चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में उनका नाम गवर्निंग काउंसिल के उम्मीदवारों में दर्ज है और उन्हें सीरियल नंबर 06 आवंटित किया गया है।

गवर्निंग काउंसिल बार एसोसिएशन की नीतियों, अधिवक्ताओं के कल्याण और बार की एकता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाती है। इसी कारण इस पद को लेकर अधिवक्ताओं के बीच विशेष चर्चा है। एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

 मतगणना 22 अगस्त को की जाएगी। अध्यक्ष, महासचिव और गवर्निंग काउंसिल के परिणामों पर इस बार सबसे अधिक नजरें टिकी हैं। अमित कुमार ठाकुर ने चुनाव में बार के हितों को प्राथमिकता देने और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने की बात कही है। अब 21 अगस्त को होने वाले मतदान में यह तय होगा कि झारखंड हाईकोर्ट बार की कमान अगले दो साल तक किसके हाथों में जाएगी।


हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट